कोलकाता के गड़िया स्थित महामायांतला इलाके में एक ब्यूटी पार्लर के अंदर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक युवक पार्लर में घुसा और संचालिका रूपबानी दास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक ने भी खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान 50 वर्षीय रूपबानी दास के रूप में हुई है, जो नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में अपना

ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी संबंधों में तनाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक कश्मीर का रहने वाला था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

