Hazaribagh के Gandhi Maidan में इंटरनेशनल Ram Navami के अवसर पर आयोजित भव्य भजन संध्या में रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा मैदान भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में डूबा नजर आया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध भजन गायिका Shahnaz Akhtar रहीं, जिनकी रामधुन पर पूरा माहौल “जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा। लाखों श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। इस आयोजन का नेतृत्व

विधायक Pradeep Prasad ने किया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है और इसे राजकीय महोत्सव घोषित करने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिली।

