घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 1000 से ज्यादा अंक चढ़कर 73,700 के पार पहुंच गया, जबकि NSE Nifty 50 भी 350 अंकों की बढ़त के साथ 22,800 के ऊपर कारोबार करता दिखा। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली और लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में रहे। ऑटो, बैंकिंग, एनर्जी, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में 1 से 2 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूत उछाल देखने को मिला। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिला है। हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रुपये की कमजोरी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

