उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिसका सबसे सुंदर नजारा केदारनाथ मंदिर में देखने को मिल रहा है। केदारनाथ धाम पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से ढक चुका है और चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। मंदिर परिसर का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा धाम बर्फ से ढका हुआ दिखाई दे रहा है। लगातार बर्फबारी के चलते यहां तापमान माइनस में पहुंच गया है

और करीब 3 से 5 फीट तक बर्फ जम चुकी है। खराब मौसम के बावजूद पुलिस और आईटीबीपी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं और लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। बर्फ हटाने का काम भी तेजी से जारी है ताकि आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी हो सकें। जानकारी के अनुसार, केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। फिलहाल बर्फबारी के बीच धाम का यह विहंगम दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

