बोकारो के बेरमो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सीआईएसएफ, सीसीएल और बीटीपीएस थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर खासमहल एरिया के फेज-II जंगल क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को चिन्हित किया गया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने सीसीएल प्रबंधन को अवगत कराया, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन स्थल को

बंद कराया। इस कार्रवाई में कई अधिकारी और सुरक्षा बल शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि स्थानीय सुरक्षा और राजस्व पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। प्रशासन ने ऐसे गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

