मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। Mumbai में अवैध हॉकरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान विवाद गहराता दिख रहा है। आरोप है कि कांग्रेस के कॉर्पोरेटर मोहम्मद इब्राहिम कुरैशी ने चार दिन पहले नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस को कार्रवाई रोकने के लिए धमकाया। बताया जा रहा है कि अवैध बांग्लादेशी हॉकरों के खिलाफ अभियान चल रहा था, जिसे बीच में ही रुकवाने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद मामले ने

राजनीतिक रंग ले लिया है। बीजेपी नेताओं ने पुलिस और बीएमसी से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

