हजारीबाग के इंटरनेशनल रामनवमी के मद्देनजर जिला प्रशासन हजारीबाग की टीम उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में केरेडारी के बेलतू गांव में फ्लैग मार्च किए। फ्लैग मार्च पूरे बेलतू गांव में किया गया। इस दौरान उपायुक्त बेलतू गांव के हर गली मोहल्ला में ये संदेश दिए कि रामनवमी के मद्देनजर जिला प्रशासन हजारीबाग पूरी तरह से मुस्तैद है। हर एक गतिविधि पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।इस दौरान जिला प्रशासन के काफिला में शामिल रेडियो वाहन के द्वारा रामनवमी त्योहार के मद्देनजर ज़रूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि रामनवमी का त्योहार नजदीक में है! सेंसेटिव क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था सामान्य

बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है हर एक गतिविधि पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।सोशल मीडिया के अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है! संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशाशन को दे। इसके साथ हीं रामनवमी का त्योहार शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। मौके पर एसडीओ आदित्य पांडे जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कमाती जिला निर्वाचन अधिकारी मां देव प्रिया जिला भू अर्जन पदाधिकारी एसडीपीओ पवन कुमार केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव समेत पुलिस प्रशासन का काफिला बड़ी संख्या में शामिल थे।

