आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा विधानसभा चुनाव को लेकर जामुड़िया पहुंचे जहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। हालांकि, इस दौरान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की गाड़ी पर लगी नीली बत्ती को लेकर विवाद खड़ा हो गया। चुनावी आचार संहिता लागू होने के बावजूद इस तरह की सुविधा का इस्तेमाल सवालों के घेरे में है। वही चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद भी सांसद की

गाड़ी पर नीली बत्ती लगे रहने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहां कि “मैं अभी बंगाल आया हूं, इस मामले को देखूंगा।”वही विवाद बढ़ने के बाद उनकी गाड़ी से नीली बत्ती हटा दी गई। वहीं इसको लेकर भाजपा उम्मीदवार डॉ. बिजन मुख़र्जी ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी नेता को नीली बत्ती का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल नेता नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। चुनाव से पहले इस विवाद ने जामुड़िया की राजनीति को और गरमा दिया है।
