हजारीबाग के आर्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय में 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने रामनवमी महापर्व के संदर्भ में देशभक्ति और संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। वहीं छात्राओं ने देशभक्ति गीत और कविताओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिससे माहौल भावुक और प्रेरणादायक बन गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित रहे।

