हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्रों ने झांसी में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 20 से 22 मार्च तक आयोजित इस सम्मेलन में जन्तु विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने “कार्बनामृता” शीर्षक से शोध प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा गया। छात्रा अर्पिता सोनी और ईशा कुमारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया। वहीं अन्य

छात्रों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. गुप्ता ने बताया कि कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से यह उपलब्धि संभव हो सकी। इस सफलता से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

