हजारीबाग में रामनवमी पर्व के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बड़ा अखाड़ा परिसर में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, रूट निर्धारण और बैरिकेडिंग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने उत्तेजक गानों पर रोक, सोशल मीडिया पर अफवाहों

से बचने और व्हाट्सएप ग्रुप को ‘एडमिन ओनली’ रखने के निर्देश दिए। वहीं एसपी अंजनी अंजन ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में सावधानी बरतने और धारदार हथियारों से बचने की अपील की। प्रशासन ने सभी से नशा मुक्त, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने की अपील की है।

