मनीष जायसवाल ने रामनवमी से पहले दंड वितरण अभियान के तहत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में 490 अखाड़ा धारियों को दंड भेंट किया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। सांसद ने विभिन्न मंडलों का दौरा कर पारंपरिक रामनवमी की कला-कौशल को जीवंत रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान पुरानी परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कई मंदिरों में पूजा-अर्चना

की और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। सांसद ने लोगों से संयमित और मर्यादित तरीके से रामनवमी मनाने तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करने की अपील की।

