हजारीबाग में रामनवमी को लेकर आमंत्रण अभियान तेज, करण यादव ने जनप्रतिनिधियों से किया संपर्क चैत्र रामनवमी 2026 को भव्य बनाने के लिए रामनवमी महावीर झंडा महासमिति ने आमंत्रण अभियान तेज कर दिया है। महासमिति अध्यक्ष करण यादव ने शहर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया। इस क्रम में उन्होंने मुन्ना सिंह, मनीष जायसवाल और प्रदीप प्रसाद से मिलकर

कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। महासमिति द्वारा जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। लड्डू यादव ने कहा कि रामनवमी सामाजिक एकता और परंपरा का प्रतीक है, जिसे शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मनाया जाएगा।
