विक्रमशिला सेतु की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जिससे लाखों लोगों की चिंता बढ़ गई है। यह पुल पूर्वी बिहार और सीमांचल क्षेत्र के लिए लाइफलाइन माना जाता है। ताजा जानकारी के अनुसार, पुल के पिलरों को सुरक्षित रखने वाली प्रोटेक्शन वॉल (फॉल्स वॉल) टूटने लगी है। एक पिलर की सुरक्षा दीवार पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जबकि दो अन्य पिलरों के आसपास की दीवारें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हैं। इस स्थिति से

पुल की मजबूती और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

