दिल्ली में ठंड का यू-टर्न, मार्च में लौटी ठिठुरन, टूटा 6 साल का रिकॉर्ड |

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास करा दिया है। मार्च की शुरुआत में जहां तापमान लगातार बढ़ रहा था और होली के आसपास पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच गया था, वहीं अब मौसम पूरी तरह बदल चुका है। बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने राजधानी का तापमान काफी नीचे गिरा दिया है। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री कम होकर 21.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च का दिन पिछले 6 वर्षों में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अचानक हुए इस बदलाव से लोगों को फिर से सर्दी का एहसास हुआ और कई इलाकों में लोग रजाई और कंबल का इस्तेमाल करते नजर आए। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मार्च का महीना अब भी अप्रत्याशित बदलावों से भरा हुआ है, जहां कभी गर्मी तो कभी सर्दी लोगों को हैरान कर देती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *