गयाजी जिले के टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर में समृद्धि यात्रा के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री Nitish Kumar और उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम में 377 करोड़ रुपये की लागत से 140 योजनाओं का शिलान्यास और 367 करोड़ रुपये की 553 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े स्टॉलों का निरीक्षण कर

उनकी प्रगति की समीक्षा भी की गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
