जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए जुटे। लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी और इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मौके पर खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरे

इलाके में कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूरे आयोजन के दौरान कहीं भी कोई अव्यवस्था या विवाद की स्थिति नहीं बनी और सभी ने शांति से त्योहार मनाया।

