ईद-उल-फितर के मौके पर शहर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नमाज़ अदा की गई। जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 7:45 बजे से लोग मस्जिदों में पहुंचने लगे और 8 से 9 बजे के बीच पेश इमाम द्वारा नमाज़ अदा कराई गई। इस दौरान लोगों ने रमजान के पाक महीने में मोहब्बत, अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की

मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी मिलकर इस पर्व को आपसी भाईचारे और एकता के साथ मनाया।

