NCERT किताब विवाद मामले में केंद्र सरकार ने Supreme Court of India को विशेषज्ञ समिति के सदस्यों की जानकारी दे दी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि इस समिति में वरिष्ठ वकील K. K. Venugopal, सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज Indu Malhotra, पूर्व जज अनिरुद्ध बोस और राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के निदेशक शामिल हैं। यह समिति विवादित चैप्टर की समीक्षा करेगी। इससे पहले NCERT ने कक्षा 8 की

किताब में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर बिना शर्त माफी मांगी थी और पूरी किताब वापस ले ली थी। NCERT ने कहा कि वह शैक्षिक सामग्री में सटीकता और संवेदनशीलता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में आगे की कार्रवाई होगी।

