Jharkhand में बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और पेट्रोलियम आपूर्ति में दिक्कतों के कारण अब ग्रामीण इलाकों में केरोसिन तेल की सप्लाई बढ़ाई जाएगी। केंद्र के Ministry of Petroleum and Natural Gas के निर्देश पर राज्य में कुल 9.72 लाख लीटर केरोसिन का आवंटन किया गया है। इसमें Dhanbad को 72 हजार लीटर मिलेगा, जिससे करीब 5 लाख से ज्यादा घरों को

राहत मिलेगी। सरकार ने लोगों को केरोसिन स्टोव रखने की सलाह दी है, ताकि आपूर्ति संकट के दौरान खाना बनाने में दिक्कत न हो। केरोसिन का वितरण जनवितरण प्रणाली के तहत लगभग 70 रुपये प्रति लीटर की दर से “पहले आओ, पहले पाओ” आधार पर किया जाएगा। यह फैसला संभावित ईंधन संकट से निपटने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

