धनबाद के कतरास जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ अदा, नमाज़ के बाद अमन-चैन की दुआ और गले मिलकर दी गई ईद की मुबारकबाद। इस मौके पर धनबाद के कतरास इलाके स्थित कतरास जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की।

नमाज़ के बाद लोगों ने देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी

