पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। कैनिंग वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के बांशरा इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीएमसी से जुड़े लोगों ने हमला किया, जिसमें कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि इस हमले का नेतृत्व स्थानीय टीएमसी नेता काशेम ने किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल प्रशासन

की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

