आगरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु राजस्थान के केला देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और

घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से (इटावा) अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण बताई जा रही है, हालांकि मामले की जांच जारी है।

