Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा: गया जी-औरंगाबाद को 1422 करोड़ की सौगात |

Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा: गया जी-औरंगाबाद को 1422 करोड़ की सौगात |

बिहार में मुख्यमंत्री Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा जारी है। इसी क्रम में आज वे गया जी और Aurangabad जिले का दौरा करेंगे, जहां कुल 1422 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। गया जी में 140 योजनाओं का शिलान्यास और 553 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि औरंगाबाद में 120 योजनाओं का शिलान्यास और 142 योजनाओं का उद्घाटन होगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। यात्रा के दौरान वे जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुंगेर और लखीसराय में भी विकास योजनाओं की सौगात दी थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *