RG Kar Medical College and Hospital में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां लिफ्ट में फंसने से 40 वर्षीय अरूप बनर्जी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरूप अपने बेटे से मिलने ट्रॉमा केयर सेंटर की पांचवीं मंजिल पर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक खराब होकर नीचे बेसमेंट में जा गिरी। घटना के समय लिफ्ट में कोई ऑपरेटर मौजूद नहीं था, जिससे हादसे के कारणों पर सवाल उठ रहे हैं। जोरदार झटके के

बाद अरूप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और छोटा बेटा सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अस्पताल परिसर में स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

