Hazaribagh में हर वर्ष की तरह इस बार भी मनोकामना सिद्धि अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। 23 मार्च 2026, चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में 108 बार श्री हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी समाजसेवी विकास लाल गुप्ता ने दी।

उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे इस अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें और धार्मिक लाभ प्राप्त करें। आयोजन को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर लॉन्च कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समिति के सदस्य मंदिर-मंदिर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं और हनुमान चालीसा की पुस्तिकाएं भी वितरित कर रहे हैं। यह अनुष्ठान आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

