Jharkhand में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था हर हाल में बनी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अशांति फैलाने वालों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने,

जुलूस मार्ग की निगरानी बढ़ाने और ड्रोन व CCTV से नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने भड़काऊ गानों पर रोक, सोशल मीडिया पर निगरानी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने को भी कहा गया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा—सभी पर्व आपसी सौहार्द और शांति के साथ संपन्न हों, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे।

