प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत कर ईद की बधाई दीं। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत कतर के साथ एकजुटता से खड़ा है और क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे पर हुए हमलों की निंदा करता है। प्रधानमंत्री ने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय की देखभाल और सहयोग के लिए आभार जताया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया। इसके

साथ ही, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की गई।

