बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान “सिलेंडर का दाम कम करो” और “आम आदमी पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारों से इलाका गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की किल्लत से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की भी तैनाती रही और स्थिति को नियंत्रित रखा गया।

