बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट में पुलिस फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस बीच सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पप्पू यादव ने घटना को गंभीर

बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी जरूरी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

