Trinamool Congress ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे Mamata Banerjee जल्द जारी करेंगी। इस बार घोषणापत्र में सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा पर खास फोकस रखा गया है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि ममता बनर्जी कुछ नई योजनाओं का ऐलान भी कर सकती हैं। चुनाव से पहले तृणमूल ने नया नारा भी

तैयार किया है—“जो सबकी पुकार के लिए लड़ेगा, वही बंगाल माता को बचाएगा।” इसके जरिए पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव का संकेत दे रही है। इसके अलावा, ममता बनर्जी एक बार फिर ‘बंगाली गौरव’ के मुद्दे को चुनावी हथियार बनाने की तैयारी में हैं। हाल के दिनों में उन्होंने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। अब देखना होगा कि यह रणनीति चुनाव में कितना असर डालती है।

