पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच पांडवेश्वर से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने धार्मिक माहौल के बीच अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। उन्होंने श्याम सुंदरपुर झरिया डांगाल स्थित बजरंगबली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती सीधे जनता के बीच पहुंचे और डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने

इलाके के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और समर्थन की अपील की। वही नरेंद्रनाथ चक्रवर्तीने जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें अपनी डायरी में नोट किया। इस दौरान उन्होंने इलाके के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहां “मैंने हमेशा जनता के साथ खड़े रहकर काम किया है। आगे भी विकास की गति को बनाए रखने के लिए आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद चाहता हूं।”
