कोल इंडिया लिमिटेड ने एक अप्रैल 2026 से कोयले की कीमतों में संशोधन का फैसला लिया है। यह बदलाव थोक मूल्य सूचकांक यानी WPI के आधार पर किया गया है। दिसंबर 2024 के मुकाबले दिसंबर 2025 में WPI में 0.96% की वृद्धि हुई, जिसके आधार पर कीमतों में 0.24% की बढ़ोतरी लागू की गई है। कंपनी ने इस संबंध में BCCL, ECL और CCL समेत सभी सहायक कंपनियों को अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026

की मध्यरात्रि से लागू होंगी। यह संशोधित कीमतें नॉन-रेगुलेटेड सेक्टर के लिए लागू होंगी और ई-ऑक्शन में बेस प्राइस के रूप में इस्तेमाल की जाएंगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ई-ऑक्शन प्रीमियम इन बेस कीमतों के ऊपर जोड़ा जाएगा। कोल इंडिया का कहना है कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और बाजार के अनुरूप मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

