यूपी में बदलेगा हिंदी का सिलेबस, रटने की जगह स्किल पर जोर

यूपी में बदलेगा हिंदी का सिलेबस, रटने की जगह स्किल पर जोर

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में हिंदी शिक्षा को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए नया हिंदी पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है। नए पाठ्यक्रम में रटकर पढ़ने की बजाय छात्रों की समझ, लेखन क्षमता और बोलने की योग्यता को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

इसका उद्देश्य पढ़ाई को अधिक आधुनिक, उपयोगी और व्यवहारिक बनाना है। इस बदलाव से छात्रों की रचनात्मकता और भाषा कौशल को बढ़ावा मिलेगा। माना जा रहा है कि नया पाठ्यक्रम वर्ष 2027 से लागू किया जा सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *