झारखंड के धनबाद से चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी LHB कोच के पावर पैनल में एयरोसेल आधारित फायर एक्सटिंग्विशिंग सिस्टम लगाया गया है। यह आधुनिक तकनीक शॉर्ट सर्किट या तापमान बढ़ने पर खुद सक्रिय हो जाती है और आग को तुरंत नियंत्रित कर लेती है। इससे बिजली उपकरणों से लगने वाली आग का खतरा काफी कम हो जाएगा। इसके अलावा पावर

कार और पैंट्री कार में फायर डिटेक्शन सिस्टम को पूरी तरह ऑटोमेटिक कर दिया गया है। रेलवे ने ट्रेनों के पहियों में आग या ज्यादा गर्मी की पहचान के लिए हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर भी लगाए हैं, जो कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट भेजेंगे। इस पहल से ट्रेन यात्रा और अधिक सुरक्षित होने की उम्मीद है।

