हजारीबाग में रामनवमी और हिन्दू नववर्ष को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मालवीय मार्ग स्थित संघ कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अनूप भाई ने की। बैठक में शहर के प्रमुख चौकों पर भगवा ध्वज लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसी के तहत “भगवा ध्वज समिति हजारीबाग” का गठन किया गया, जिसमें अनूप कुमार को अध्यक्ष, सच्चिदानंद पांडे को सचिव और अजीत भास्कर

को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समिति द्वारा इस वर्ष 50 फीट ऊंचा विशाल भगवा ध्वज लगाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत 23 मार्च 2026, चैत्र पंचमी को सुबह 10 बजे झंडा चौक से होगी। शहर के कई प्रमुख स्थानों—भारत माता चौक, वीर हनुमान चौक, नया और पुराना बस स्टैंड सहित अन्य चौकों पर ध्वज लगाया जाएगा। समिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया है।

