खबर कैमूर से है जहां भभुआ का सदर अस्पताल बना चोरों का अड्डा आए दिन चोरी कि घटना को खुलेआम दे रहे अंजाम,एक सप्ताह के अंदर दो सीएनजी ऑटो की बैटरी चोरी,अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, बता दें कि गार्ड के पहरा देते हुए भी चोर चोरी कि घटना को दे रहे अंजाम, यही नहीं सदर अस्पताल से बाइक भी चोरी कर ले जाते हैं चोर,जिसका आवेदन थाना में दर्ज है लेकिन अभी तक चोरी गया बाइक मोबाइल या गाड़ी की बैटरी वापस नहीं मिला है। वहीं सदर अस्पताल पहुंचे सीएनजी ऑटो चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के बजरडिहवां गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि मैं आज भभुआ सदर अस्पताल में 1:30 बजे अपनी मां का सिटीस्केन कराने के लिए अपने ऑटो से लेकर आया था,जब एक घंटा बाद सिटी स्कैन कराकर वापस लौटा तो देखा कि मेरी गाड़ी में लगा ताला टूटा हुआ है और सीएनजी ऑटो का बैटरी चोरी हो गया

है,जोकि अस्पताल के गार्ड लोगों से दस कदम की दूरी पर ही मेरी गाड़ी खड़ी है। इसको लेकर मैने जब वहां मौजूद सदर अस्पताल के गार्ड से कहा तो उनके द्वारा कहा गया कि इस सदर अस्पताल में ऐसा होता है,हम लोग कुछ नहीं कर सकते,वहीं युवक ने सदर अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि,हमलोग गरीब आदमी है इसलिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं लेकिन इस तरह की घटनाएं होता है तो हमलोग क्यों यहां इलाज कराने आयेंगे, उन्होंने सदर अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां गार्ड लोग ड्यूटी क्यों कर रहे हैं जब मरीजों के सामान सुरक्षा ही नहीं कर सकते। वहीं चालक ने बताया कि मैं अभी थाना में जाकर इस चोरी कि घटना को लेकर आवेदन दूंगा,मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई किया जाए,और अस्पताल प्रशासन भी अपना काम सही ढंग से करे।
