रानीगंज में जश्न: टीएमसी ने कालो बरन मंडल को बनाया उम्मीदवार |

रानीगंज में जश्न: टीएमसी ने कालो बरन मंडल को बनाया उम्मीदवार |

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं, वैसे-वैसे विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक उत्साह भी चरम पर पहुंच रहा है। इसी क्रम में रानीगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में कालो बरन मंडल के नाम की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। घोषणा की खबर फैलते ही रानीगंज स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढाक-ढोल की गूंज और उत्साहपूर्ण नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने उम्मीदवार का जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय परिसर में आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को हरे रंग का अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया गया।

देखते ही देखते पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। कई कार्यकर्ताओं ने तो अभी से जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उम्मीदवार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और भरोसा है। इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कालो बरन मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारी नेता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आशीर्वाद से मुझे रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर मिला है। मैं और मेरी पूरी टीम ‘एक सौ में सौ’ परिणाम हासिल करने के लक्ष्य के साथ पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे तथा रानीगंज सीट को जीतकर नेतृत्व को समर्पित करेंगे।” इस कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें बापी चक्रवर्ती, साधन सिंह, आफताब जलाल, मोजम्मिल शाहजादा, ज्योति सिंह और नेहा साव सहित अन्य शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *