हजारीबाग में रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर हाई अलर्ट, फ्लैग मार्च Hazaribagh में रामनवमी, ईद-उल-फितर और सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है और लगातार बैठकें कर स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

प्रशासन द्वारा जुलूस मार्गों, धार्मिक स्थलों और बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी क्रम में Ram Navami और मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च भी किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान शहर के प्रमुख इलाकों में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।

