धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जामुनिया नदी में चल रहे अवैध खनन पर बुलडोजर चलाकर करीब 36 अवैध ठिकानों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई बाघमारा पुलिस, CISF और BCCL की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। छापेमारी के दौरान करीब 12 टन अवैध कोयला जब्त कर उसे बीसीसीएल के ब्लॉक-2 एरिया को सौंप दिया गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध खनन में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई दिखावे के लिए होती है और कुछ दिनों बाद फिर से खनन शुरू हो जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर स्थायी रोक नहीं लगी तो वे आंदोलन करेंगे।

