डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। सोमवार को ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के खर्ग द्वीप पर स्थित तेल पाइपलाइनों को निशाना बना सकती है। ट्रंप के इस बयान से मध्य पूर्व में तनाव

और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने संकेत दिए कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर सख्त सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान से क्षेत्रीय हालात और अस्थिर हो सकते हैं, क्योंकि खर्ग द्वीप ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्रों में से एक है।

