धनबाद में 461.90 करोड़ रुपये की लागत से बनी झारखंड की पहली 8-लेन सड़क एक बार फिर विवादों में है। झारखंड मोड़ के पास सड़क पर अचानक 8–10 मीटर चौड़ा और करीब 8 मीटर गहरा गड्ढा बन गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इस सड़क पर ऐसे गड्ढे सामने आए हैं। इससे पहले भी कई जगहों पर सड़क धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं।

हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। राहगीरों ने खुद ही ईंटों से घेरकर गड्ढे को सुरक्षित किया। अब लोग जिम्मेदार एजेंसियों से जल्द जांच और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

