दिल्ली में एलपीजी किल्लत की खबरों के बीच पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग और जमाखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में छापेमारी कर कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर गैस सिलेंडर की जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुंडका में क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम पर छापा मारकर 610 सिलेंडर जब्त

किए, जिनमें से 197 भरे हुए पाए गए। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य रखा जा सके।
