उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी व विनय कुमार, थाना प्रभारी हिरणपुर के नेतृत्व मे हिरणपुर थाना अंतर्गत हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क मार्गों पर वाहन परिवहन करने वाले सभी ड्राइवर को जागरूक करने तथा त्योहारों को मद्देनजर हिरणपुर बाजार को जाम मुक्त बनाना रहा। जांच अभियान के तहत दो एवं तीन पहिया वाहनों के चालको का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिक द्वारा वाहन परिचालन करना, ओवरलोडिंग, वाहनों में

छेड़छाड़, अतिरिक्त रूप से लगाए गए लाइट की जांच की गई। जांच अभियान में वाहनों के कागजातों के अभाव एवं मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धाराओं का उल्लंघन करने को लेकर कुल 11 दो पहिया 07 तीन पहिया एवं 01 पिकउप वाहन से पैंताली हजार नौ सौ रुपए का जुर्माना किया गया। जांच के क्रम मे पकडे गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए वाहनों को नियम संगत परिचालन करने को लेकर जागरूक किया गया। अभियान में विनय कुमार, थाना प्रभारी हिरणपुर, सहायक थाना प्रभारी अमरजीत मिश्रा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अज़हद अंसारी, अमित कुमार राम एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे l

