हजारीबाग में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक हजारीबाग में ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में Paradise Resort (कार्मेल चौक) में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूजा समितियों, अखाड़ा समिति, शांति एवं सद्भावना समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा हुई। प्रशासन ने जुलूस, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण जैसे मुद्दों पर विशेष दिशा-निर्देश दिए। साथ ही 18 मार्च को बड़कागांव और 20 मार्च को बरही में भी बैठकें तय की गई हैं। प्रशासन ने सभी आयोजकों से नियमों का पालन करने और समय पर बैठक में शामिल होने की अपील की है।

