Hazaribagh में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर Paradise Resort में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त Shashi Prakash Singh और एसपी Anjani Anjan ने की। बैठक में जुलूस मार्ग, ट्रैफिक, सुरक्षा, स्वच्छता और मेडिकल सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने नशामुक्त आयोजन, महिला पुलिस की तैनाती, एम्बुलेंस और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की बात कही।

उपायुक्त ने डीजे पर सख्त रोक की बात दोहराई, जबकि एसपी ने बताया कि ड्रोन और CCTV से निगरानी होगी और हर जुलूस की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की।
