कटक के SCB अस्पताल में तड़के लगी आग, ट्रॉमा ICU में मचा हड़कंप |

कटक के SCB अस्पताल में तड़के लगी आग, ट्रॉमा ICU में मचा हड़कंप |

कटक, ओडिशा के SCB Medical College and Hospital में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक यह आग ट्रॉमा केयर विभाग के इमरजेंसी वार्ड की पहली मंजिल पर सुबह करीब 3 बजे लगी। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन घबराकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें अधिकतर ट्रॉमा केयर ICU में भर्ती मरीज बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। गंभीर मरीजों को न्यू मेडिसिन ICU में स्थानांतरित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *