Chauparan में साहू समाज का दो दिवसीय समागम शुरू |

Chauparan में साहू समाज का दो दिवसीय समागम शुरू |

चौपारण स्थित साहू भवन में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सामाजिक समागम का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के प्रेरणास्रोत भामाशाह, स्व. महावीर साहू, स्व. तिलेश्वर साहू, स्व. लक्ष्मी नायक, स्व. त्रिभुवन साहू, स्व. रामसहाय साव और स्व. बालेश्वर साहू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय अध्यक्ष अमित साहू ने की, जबकि संचालन युवा अध्यक्ष बीरबल साहू ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साहू समाज की एकता को मजबूत करना और समाज के विकास के नए आयामों पर विचार करना रहा। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, संगठन की शक्ति और सामाजिक उत्थान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि समाज को अब जागरूक और संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेहनत हम करें और उसका लाभ कोई और ले जाए, यह स्थिति अब स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के भव्य भवन निर्माण और विकास के प्रयासों में उनका पूरा सहयोग रहेगा। विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि साहू समाज की पहचान मेहनत और ईमानदारी से रही है। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने की अपील की। जेएमएम नेत्री शालिनी गुप्ता ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकजुटता में है और अधिकार पाने के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपुसुदन साहू, वरिष्ठ समासेवी अर्जुन साहू, सुनील साहू, चेतलाल साहू, सीताराम साहू, अशोक गुप्ता, तापेश्वर साहू, मुनेश्वर गुप्ता, राजदेव गुप्ता, विकास गुप्ता, दीपक गुप्ता, महेंद्र साहू, चंद्रभूषण साव, मुखिया मोहन साव, रेखा देवी, सुनीता देवी, कृष्णा साहू, राजेश गुप्ता, संजय साव, बंटी साहू, खेमलाल साहू, लालबहादुर साहू, आशीष गुप्ता, बसंत साव, गौरी साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *