मैलाटांड़ डंपिंग यार्ड में तीन घंटे से लगी आग, प्रशासन बेखबर |

मैलाटांड़ डंपिंग यार्ड में तीन घंटे से लगी आग, प्रशासन बेखबर |

हजारीबाग। शहर के मैलाटांड़ स्थित डंपिंग यार्ड में शनिवार को भीषण आग लग गई, जो खबर लिखे जाने तक करीब तीन घंटे से लगातार धधक रही है। आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया है, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार डंपिंग यार्ड में कचरे के ढेर में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू पाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।

लोगों का कहना है कि डंपिंग यार्ड में समय-समय पर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। लगातार उठ रहे जहरीले धुएं से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जाए तथा डंपिंग यार्ड की समुचित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *