बिहार में युवा नेता निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच मुंगेर के अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट Madhurendra Kumar ने अनोखे अंदाज में उन्हें बधाई दी है। मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के सिर्फ 3 सेंटीमीटर के छोटे हरे पत्ते पर बारीक कला उकेरते हुए निशांत कुमार और उनके पिता Nitish Kumar की आकृति बनाई।

साथ ही पत्ते पर अंग्रेजी में लिखा – “Welcome to JDU, Congrats Nishant”। इस खास कलाकृति के जरिए कलाकार ने निशांत कुमार के जेडीयू में स्वागत और उनके राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। मुंगेर के इस अनोखे लीफ आर्ट की तस्वीर अब लोगों का ध्यान खींच रही है।

